रविवार, 23 जनवरी 2022

ऐसे ही चलती है दुनिया .. | रिपोर्टर की डायरी, Ep-6 | Shalini Bajpai

     


रिपोर्टर शालिनी की डायरी का छठा किस्सा हाजिर है, सुनिए और फीडबैक दीजिए। इस बार शालिनी फिर अपनी बचपन की उन गलियों में घूम आयी हैं, जहां कोई शादी-ब्याह किसी एक परिवार नहीं पूरे मोहल्ले की जिम्मेदारी होता था। उन गलियों में रहने वालों की दोस्ती भी कमाल की थी, जिसमें अलग-अलग जाति धर्म किसी भेदभाव नहीं बल्कि तरह-तरह के उत्सव मनाने का मौका देते थे।

 

covid reinfection : अगर आप बार - बार positive हो रहे हैं तो पुनः संक्रमण को समझिए


बार-बार कोरोना की चपेट में आ जाने की वजह जानिए, इससे जुड़े क्या तथ्य हैं, क्या ओमीक्रोन वेरिएंट के चलते पुन: संक्रमण की संभावना बहुत ज्यादा है? बता रही हैं शिवांगी

 

सोमवार, 17 जनवरी 2022

डूबती नज़्म .. | 'मुक्तक' (Poem series 17) | Amitkmr Gwal (Bolte Panne)


नए साल में हमारे साथी अमित कुमार ग्वाल अपनी नई कविता लेकर हाजिर हैं, जिसका शीर्षक है - डूबती नज्म। बोलते पन्ने के स्पेशल सेग्मेंट ‘मुक्तक’ में इसे सुनिए और हमें फीडबैक भेजिए, पसंद आए तो अपने दोस्तों से साझा भी कीजिएगा। वीडियो क्रेडिट कैमरा वर्क : योगेश निर्देशन, सिनेमेटोग्राफी, संपादन एवं प्रस्तुति : अमित कुमार ग्वाल

 

रविवार, 16 जनवरी 2022

आधार कार्ड ने बच्चे को पढ़ाई करने की जगह खिलौने बेचने को मजबूर कर दिया | बच्चों की बात(Bolte Panne)


नोएडा सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर ये 11 साल का बच्चा खिलौने बेचने को मजबूर है क्योंकि आधार कार्ड न होने के चलते उसे सरकारी स्कूल ने निकाल दिया गया। बोलते पन्ने के सेग्मेंट ‘बच्चों की बात’ में देखिए ये पूरी रिपोर्ट...। वीडियो क्रेडिट रिपोर्ट एवं वीडियो संपादन : शिवांगी, पत्रकार

 

दो गांवों की लड़कियों का प्राइमरी स्कूल से डिग्री कॉलेज तक का सफर | मेरी सुनो (Bolte Panne)


सरकारी स्कूल से डिग्री कॉलेज तक का सफर बता रही हैं ये ग्रामीण इलाके की दो लड़कियां। बोलते पन्ने के ‘मेरी सुनो’ सेग्नमेंट के लिए इनसे बात की है, हमारी सहयोगी शिवांगी ने। लड़कियों की बातचीत बताती है कि स्कूल-कॉलेज पास हों और आने-जाने के साधन उन्हें मिलें तो उच्च शिक्षा तक उनकी पहुंच आसान होगी।