शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

Shaheen Bagh : धरने पर बैठी मांओं के लिए बच्चे कागज पर उम्मीद रंग रहे थे.. (Bolte Panne)

                                                    

दिल्ली का शाहीनबाग इलाका और यहां की महिलाएं देशभर में चले नागरिकता विरोधी आंदोलन का केंद्र बन गया था। इन महिलाओं के बच्चे भी अपने तरीकों से वहां मौजूद लोगों के मन में उम्मीद का सूरज जगा रहे थे।
वीडियो क्रेडिट : 14 जनवरी, 2020 को यह वीडियो आयोजनकर्ताओं की अनुमति से शिवांगी ने लिया था।

बुधवार, 28 जुलाई 2021

Health & Frontline workers' Vaccination : कोरोना योद्धाओं के टीकाकरण पर सरकार ने झूठ क्यों बोला ?

                         

बोलते पन्ने के रिसर्च इंजन न्यूज पॉडकास्ट के 14वें एपिसोड में आज जानिए कि किस तरह केंद्र की मोदी सरकार ने हमारे कोरोना योद्धाओं के टीकाकरण को लेकर गलत जानकारी दी। 2 जुलाई को सरकार ने बताया कि अब तक 80 प्रतिशत हेल्थकेयर और 90 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दोनों डोज मिल चुकी हैं। 25 जुलाई को सरकार ने ही टीकाकरण को जो डाटा जारी किया, उसने सरकार के पुराने दावे की पोल खेाल दी। इस वीडियो से समझिए ... वीडियो क्रेडिट : इस वीडियो रिपोर्ट की रिसर्च और एडिटिंग शिवांगी ने की है जो एक पत्रकार हैं।


--------------------------------------------------- बोलते पन्ने - रिसर्च इंजन न्यूज पॉडकास्ट के अन्य वीडियो सुनने के लिए इन लिंक्स पर जाएं Population Issue : क्या वाकई भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है ? | Research Engine13 https://youtu.be/7niG21Fcnpw US rental Housing : अमेरिकियों की हैसियत से बाहर हो गया किराया । Research Engine 12 https://youtu.be/hMa3QUH6doA world emoji day : चैटिंग में इमोजी ने हथियाई फुलस्टॉप की जगह Research Engine 11 https://youtu.be/hjNr98_PT8M Hunger in North Korea : क्या सहानुभूति बटोरने को दुबले हुए थे किम जोंग ? | Research Engine https://youtu.be/GBvs6-gK3Ps History of the Tea : क्या China से आयी थी हम भारतीयों की पसंदीदा चाय https://youtu.be/z9bVsmDO2X8 कोरोना ने बदल दी सपनों की ‘दुनिया’ ।। Research Engine https://youtu.be/KZS8hI3fjBs Derail_railways।। Research Engine by Gajendra Ricky https://youtu.be/FLfWdigVdww :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: कोरोना संक्रमण पर हमारे विशेष पॉडकास्ट देखने के लिए इन links पर जाइए ------- क्या रेमडेसिविर से मरीज की जान बच सकती है ? जानिए WHO की Study https://youtu.be/Y8b_Vd5usJc -------- 2nd wave : Corona की लहर क्या होती है, Vaccine पर इसका क्या असर होगा ? https://youtu.be/OWROJfiFGo0 --------- Covid-19 : दूसरी लहर को मात देने में श्रीलंका बना नजीर https://youtu.be/sT3dfh5-tso --------- कोरोना ने बदल दी सपनों की ‘दुनिया’ https://youtu.be/KZS8hI3fjBs -------- India's vaccine drive: छह महीने बाद भी आधी रफ्तार, दिसंबर तक सबको वैक्सीन कैसे? (Bolte Panne, ep10) https://youtu.be/bke5TXJhrBY ---------- covid-19 : 14 देशों में बच्चों को टीका लगने लगा, भारत में कब मिलेगा ? Research Engine 8 -Bolte Panne https://youtu.be/MzcJDHk--yk ---------- covid-19 : तीन साल के बच्चों के लिए भी आ गई vaccine ।। Research Engine-07 (Bolte Panne) https://youtu.be/Y05YIqAxWXY किस तरह सरकार हमारे स्वास्थ्यकर्मियों व अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के टीकाकरण पर झूठी जानकारियां दे रही है।

सोमवार, 26 जुलाई 2021

Population Issue : क्या वाकई भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है ? | Research Engine

       


 

उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ योगी की सरकार एक नया कानून ला रही है, सरकार का दावा है कि इसके लागू होने पर प्रदेश की बढ़ती आबादी पर लगाम लगायी जा सकेगी। राज्य व केंद्र सरकार भले ही इस तरह के कानून की मांग समय-समय पर उठाती रही हों पर असलियत में हमारे देश की जनसंख्या बढ़ नहीं रही है बल्कि ठहरी हुई है। कैसे.... आइए जानते हैं। बोलते पन्ने के इस रिसर्च इंजन न्यूज पॉडकास्ट को सुनिए और हमें अपनी राय दीजिए । वीडियो क्रेडिट कंटेंट एवं आवाज - गजेंद्र रिक्की वीडियो संपादन - शिवांगी (दोनों ही प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में कार्य का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं।)

बुधवार, 21 जुलाई 2021

Hunger in North Korea : क्या सहानुभूति बटोरने को दुबले हुए थे किम जोंग ?

                                                                     
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने माना है कि उनके देश में अन्न की भारी कमी हो गई है। संयुक्त राष्ट्र को भेजी एक रिपोर्ट में उत्तर कोरिया ने जानकारी दी है कि उनके यहां अनाज के भंडार लगभग खाली हो चुके हैं और उन्हें वैश्विक निकाय से मदद की दरकार है। रिपोर्ट से दो सप्ताह पहले ही तानाशाह किम जोंग उन की तस्वीर जारी हुई थी, जिसमें वे दुबले दिख रहे थे। विशेषज्ञ मानते हैं कि तानाशाह किम ने भुखमरी के हालात के बीच जनता का समर्थन पाने के लिए यह तस्वीर जारी करवायी थी।

video credit : समाचार कंटेंट और वीडियो का संपादन शिवांगी ने किया है जो एक पत्रकार हैं। 


मंगलवार, 20 जुलाई 2021

US rental Housing : अमेरिकियों की हैसियत से बाहर हो गया किराया

  

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका के बारे में शायद ही कोई ये सोच पाए कि वहां महंगाई इस कदर है कि लोग मकान का किराया भर पाने में सक्षम नहीं हैं। अमेरिकी सरकार के नेशनल लो इनकम हाउसिंग कोलिजन की ताजा रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आयी है।
video credit : समाचार कंटेंट और वीडियो का संपादन शिवांगी ने किया है जो एक पत्रकार हैं।

India's vaccine drive: छह महीने बाद भी आधी रफ्तार, दिसंबर तक सबको वैक्सीन कैसे?

        

 

बोलते पन्ने- रिसर्च इंजन के दसवें एपिसोड में जानिए भारत में टीकाकरण अभियान के अबतक का अपडेट। 16 जुलाई को अभियान के छह महीने पूरे हो गए हैं, अभी देश में औसतन 40 लाख टीके ही लगाए जा रहे हैं जबकि दिसंबर तक सभी व्यस्कों को टीका लगाने के लिए 86 लाख टीके हर दिन लगाने की जरूरत है।

शनिवार, 17 जुलाई 2021

world emoji day : चैटिंग में इमोजी ने हथियाई फुलस्टॉप की जगह

            


वाक्यों के अंत में पूर्ण विराम की जगह अब इमोजी ने ले ली है। जानिए आखिर किस तरह इमोजी ने पूर्ण विराम की जगह ले ली। इंटरनेट भाषाविदों ने अपने अध्ययनों में बेहद रोचक बदलाव देखें हैं, लोग अब इंस्टेंट मेसेज में वैसी भाषा इस्तेमाल करने लगे हैं जो कम समय ने ज्यादा भाव व्यक्त कर दे।