सोमवार, 3 मई 2021

The Final Destination : वो अंत कैसा होगा...?? ।। Poem by Amitkmr Gwal (B...

                                          आने वाला हर नया साल हमारी उम्र बढ़ा जाता है पर कोई एक साल ऐसा भी आएगा जब इस क्रम का अंत होगा। वो अंत कैसा होगा...? यह प्रश्न हर इंसान का सामूहिक डर है जो कोरोनाकाल में और भी डरावना हो गया है। पर यह प्रश्न हम इंसानों को आज में जीने के लिए प्रेरित भी करता है।वक्त की जरूरत है कि हम इस प्रश्न से बचने के बजाय उसका डटकर सामना करें। आज अपने जन्मदिन के मौके पर अमित कुमार ग्वाल जो कविता लेकर आए हैं, वह यही संदेश देती है। 
बोलते पन्ने प्रोडक्शन की इस कविता में कैमरा फिल्मांकन हमारे साथी योगेश ने किया है। कविता वाचन, निर्देशन और संपादन अमित कुमार ग्वाल का है। बरेली के अमित पेशे से एक बैंकर और दिल से ‘थोड़े से शायर’ हैं। आप भी हमें अपनी कविता भेज सकते हैं जिसे आपको क्रेडिट देते हुए पेश किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें